अनेक शब्द जो छाटपटाते रहते थे,
हमारी उनकी खोज की.
और छाटपटाते हुए पन्नों के बीच
ढूंढ लेते थे कभी.
शेल्फ के सबसे नीचे खाने में
टेबल के ऊपर
राखी थी ये कोष-
आपकी और मेरे बीच की.
हर नया शब्द आपका था
मेरे लिए.
झट खोजकर, कभी भूल भी जाऊं तो
आप वहीँ थे, मुझे याद दिलाने के लिए-
उन दो लम्बे किताबों के बीच में.
कभी बिखरी हुई मेज़ में छिपे हुए,
आपकी चाप हर किताब में
अदृश्य, लिखी थी.
इन शब्दों की डोरी को
जोड़ते थे आप
सवांरते थे
मेरी कविताओं में.
आपके बिना हर वाक्य,
व्याख्या
अधूरा सा लगता था.
शब्दों की डोरी में बस गए थे,
बसे हुए हैं.
में आपको नहीं जान पाई,
लेकिन धीरे-धीरे हर दिन
आपको जानने की कोशिश
शब्दों से-
जरी है.
(बाबा के लिए,
जिन्होंने मुझे लेखन की दुनिया दिखाई, अपनी छाप छोड़कर)

2 comments:
For Devanagari script, follow these steps: From dashboard, go to settings. In the basic settings, go down the page to find 'global settings' and from there enable transliteration. Save settings.
Now while writing a post (that has to be transliterated) click on a (read as the Hindi letter a). And then as you'll type words, they'll magically transliterated to Devanagari script.
Thanks. We all have our traits of stupidity...
Post a Comment